फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: देखते-देखते आग का गोला बन गई चलती कार, लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जान

Tue, 28 Jul 2020 05:50 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में हैवतपुर मोड़ पर एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि कार में एक परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। सबलोग मथुरा से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


चलते-चलते अचानक ही कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम आई और आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।

पता चला कि परिवार मथुरा में रहता है, लेकिन उनका जमीन-जायदाद अलीगढ़ के अकबराबाद इलाके में है। वो लोग कार में सवार होकर अलीगढ़ में अपनी खेतीबाड़ी देखने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें