अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित कुराना गांव के समीप सोमवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक विजेंद्र सिंह निवासी नगला चूरू कासगंज बीती रात गुरुग्राम के मानेसर से बुकिंग लेकर बदायूं गए थे। सोमवार को वह मानेसर लौट रहे थे।
रास्ते में कुराना गांव के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने को बचाने के चलते कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने बताया है कि घायल का उपचार जारी है।