कस्बा में शनिवार रात एक कैंटर चालक ने दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में एक कार में सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोंडा थाना क्षेत्र के गांव कलुआ बेलोठ निवासी वाल्मीकि महासभा के अध्यक्ष बनवारी लाल शनिवार रात करीब आठ बजे अलीगढ़ से कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। कस्बा में गोंडा मोड़ पर कर खड़ी कर वह सब्जी लेने चले गए। इस दौरान एक अनियंत्रित कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हड़बड़ी में कैंटर लेकर भा रहे चालक ने कस्बा से करीब दो किमी दूर गांव करथला के समीप सामने से आ रही एक कार में टक्कर मार दी। कार सड़क के किनारे खंती में फंस गई। कार सवार एसजेएस स्कूल प्रबंधक भगवती प्रसाद निवासी आनंद बिहार कालोनी व उनका बेटा पार्थ गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ के निजी चिकित्सालय में में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।