हाईवे बाइपास पर बुधवार दोपहर एक कैंटर अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
थाना पुलिस ने बताया है कि फर्रुखाबाद के बिरिया टाडा निवासी चालक मनोज कुमार अपने साथ क्लीनर राजीव और दलवीर के साथ दिल्ली से कैंटर लेकर पटियाली जा रहे थे। जैसे ही कैंटर गभाना बाइपास पर पहुंचा, सामने आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में कैंटर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है।