थाना गंगीरी के यादव नगर निवासी 38 वर्षीय देशराज सिंह पुत्र बाबूराम टेंपो चला कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 25 अक्तूबर को देशराज टेंपो से अलीगढ गया था। शाम को करीब साढे छह बजे अलीगढ से लौटते थाना गंगीरी के गांव कुतकपुर गेट के पास भिलावली मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे एक केंटर चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी।
केंटर की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया और टेंपो चालक देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गये। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व पत्नी को रोते बिलखते छोडा है। पुलिस ने केंटर को अपने कब्जे में ले लिया है।