ब्रह्मकुमारीज के आनन्दपुरी आश्रम पर मोमबत्ती जलाती ब्रह्मकुमारीज।
- फोटो : samvad
अलीगढ़ रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र पर रविवार को विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर हादसों में जान गंवाने वालों की याद में मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। चरखी दादरी से आईं बीके प्रेम दीदी ने बताया कि इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1993 में ब्रिटेन की संस्था रोडपीस ने की थी। वर्ष 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे वैश्विक मान्यता दी। इसका उद्देश्य सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को याद करने और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करना है। इस अवसर पर आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र प्रभारी बीके शांता बहन, बीके पूजा, प्रियंका, दुर्गेश, वंदना, दिनेश भाई, गजेंद्र भाई आदि मौजूद रहे।