त्याहारों पर खाद्य पदार्थों में मि लावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार अभियान छेड़े हुए है। थाना देहलीगेट के खैर रोड, जलालपुर स्थित शुभम प्रोविजन स्टोर से कुट्टू का आटा, माता रानी ट्रेडर्स से व्रत में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ का एक नमूना, बीके एंड संस से सेंधा नमक का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। अचल रोड स्थित सुमित कुमार के अन्नू पेठा भंडार से खाद्य पदार्थ पेठा का एक नमूना, नौरंगाबाद स्थित माहेश्वरी प्रोविजन स्टोर से कुट्टू का आटे का एक नमूना, गुप्ता प्रोविजन स्टोर से कुट्टू का आटा का एक नमूना जांच को संग्रहित किया गया।
त्याहारों पर खाद्य पदार्थों में मि लावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार अभियान छेड़े हुए है। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -2 सर्वेश मिश्रा के निर्देशन बुधवार को अभियान जारी रहा। थाना देहलीगेट के खैर रोड, जलालपुर स्थित शुभम प्रोविजन स्टोर से कुट्टू का आटा, माता रानी ट्रेडर्स से व्रत में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ का एक नमूना, बीके एंड संस से सेंधा नमक का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।
विज्ञापन
अचल रोड स्थित सुमित कुमार के अन्नू पेठा भंडार से खाद्य पदार्थ पेठा का एक नमूना, नौरंगाबाद स्थित माहेश्वरी प्रोविजन स्टोर से कुट्टू का आटे का एक नमूना, गुप्ता प्रोविजन स्टोर से कुट्टू का आटा का एक नमूना जांच को संग्रहित किया गया। तहसील खैर में नई तहसील तिराहा से विष्णु शर्मा के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटा का एक नमूना, सोमना रोड गौरव कोल्ड स्टोरेज पर दुग्ध विक्रेता विपिन राठी के यहां से दूध का एक नमूना जांच संग्रहित किया गया। संवाद