फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट का फैसला : शहर से सटे 16 गांव नगर निगम का हिस्सा

विज्ञापन
कमिश्नर गौरव दयाल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम सीमा विस्तार के मुद्दे पर कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर के प्रस्ताव को मंगलवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे ही दी। उन्होंने 16 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। इस तरह अब अलीगढ़ नगर निगम का दायरा और बढ़ गया। शासन से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर विधायक ने मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

इसी वर्ष जून/जुलाई में विधायक अनिल पाराशर ने पहले 13 और फिर तीन अन्य गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव दिया था। शुरुआत में इस प्रस्ताव को स्थानीय स्तर पर तवज्जो नहीं दी गई। बाद में विधायक ने मंडलायुक्त से इस पर चर्चा की। फिर वे मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री से भी मिले। शासन स्तर से उनके प्रस्ताव पर जिले से ब्योरा तलब किया गया। सभी 16 गांवों को शामिल करने संबंधी ब्लू प्रिंट नगर निगम से तैयार कराकर अगस्त में शासन को भेजा गया। सितंबर माह की पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
- यह बेहद खुशी का विषय है। मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री ने मेरे द्वारा दिए गए प्रस्ताव को वरीयता दी। मंडलायुक्त द्वारा रुचि लेकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भिजवाई गई। नगर निगम चुनाव के बाद यहां विकास कार्यों को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री का मैं आभारी हूं। - अनिल पाराशर, विधायक कोल क्षेत्र
विज्ञापन

- प्रदेश कैबिनेट ने 16 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यहां विकास व चुनाव आदि की प्रक्रियाओं पर शासन के निर्देश/नियमावली आदि के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। आदेश मिलने पर उसमें विस्तृत निर्देश भी प्राप्त होंगे। - गौरव दयाल, मंडलायुक्त
अब ये 16 गांव किए गए शामिल
- बरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव देवसैनी, तालसपुर कलां, सुखरावली, छर्रा विधान सभा क्षेत्र के गांव सिंधौली, कोल विधान सभा क्षेत्र के गांव अलीनगर, भदेसी माफी, नगला पानखानी, पड़ियावली, रुस्तमपुर सकत खां (नगला मंदिर), हाजीपुर चौहट्टा, बढ़ौली फतेह खां, दयानतपुर रसीला, भकरौला, दौलारा निरपाल, खेड़िया ख्वाजा बुद्धा, आसना अजीतपुर।
पूर्व में ये 19 गांव हुए थे शामिल
- आंशिक गांव - महेशपुर, मंजूरगढ़ी, रामगढ़ पंजूपुर। पूर्ण गांव - धनीपुर, असदपुर कयाम, क्वार्सी, धौर्रा माफी, बरौला जाफराबाद, सारसौल, एलमपुर गढ़िया, अलापुर गढ़िया, अशरफ पुर जलाल, रोरावर, मुल्ला पाड़ा भुजपुरा, दौलताबाद, पला साहिबाबाद, गंभीरपुरा, किशनपुर, कस्बा कोल के सभी गांव जिनमें सराय हरनारायन, नगला मान सिंह, नगला आशिक अली।
कम हुआ कोल विधानसभा क्षेत्र का ग्रामीण इलाका : आधे शहर और देहात क्षेत्र को मिलाकर बनी कोल विधानसभा में अब तक 46 पंचायतें हुआ करती थीं, जिनमें से 7 पंचायतों को शामिल कर नगर पंचायत मडराक बनाया गया। अब 13 गांव नगर निगम में शामिल कर दिए गए। इस तरह अब कोल क्षेत्र में 26 गांव रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें