राज्य निर्वाचन आयोग स्तर से जारी अधिसूचना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जनपद के ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों एवं पदों के लिए उप चुनाव के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। इसमें शर्त रखी गई है कि इन स्थानों या पदों पर किसी भी न्यायालय से स्थगनादेश से बाधित न हो।
डीएम ने निर्धारित समय सारणी के अनुसार 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 21 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चार मार्च को मतगणना एवं चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
डीएम ने निर्देशित किया कि समस्त निर्वाचन अधिकारी अपने स्तर से संबंधित ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए मुनादी कराएं। नामांकन पत्र विक्रय, नामांकन पत्र दाखिल करने, उसकी जांच, उम्मीदवारी वापस लेने एवं चुनाव चिन्ह आवंटन और मतों की गणना आदि का कार्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय (ब्लॉक) पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय देर रात्रि तक खुले रहेंगे।
यहां होगा उप चुनाव
ब्लॉक अकराबाद के ग्राम कुतुबपुर अमरपुर, कढ़ैरा, परौरी, ब्लॉक अतरौली के ग्राम ककेथल, ब्लॉक गंगीरी के ग्राम गालिबपुर, मखदूमनगर, बरला, आलमपुर रानी, टिकटा के दो वार्ड, मऊपुर बहाबपुर, सिंधौलीकला, सिखरना, भुड़िया रामपुर, अजवाइन ढ़ेर, अलहदादपुर, ब्लॉक गोंडा के गहलऊ, नगला विरखू, छोटी बल्लभ के दो वार्ड, सेवनपुर, ब्लॉक चंडौस के ओगीपुर, ब्लॉक टप्पल के नागल कलां के 07 वार्ड, ब्लॉक धनीपुर के खिटकरी एवं पनैठी, ब्लॉक लोधा के ग्राम पला एसी में एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य समेत कुल 32 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उप चुनाव कराया जाएगा।