फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़- अनूपशहर रोड पर गांव तेजपुर के पास मंगलवार को अंतिम संस्कार करा वापस अलीगढ़ आ रहे लोगों की कार वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार में सवार चालक समेत सात लोग घायल हो गए। जिनमें से गंभीर रूप से घायल शहर के एक कारोबारी ने उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिता के बाद हादसे में बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर के थाना देहलीगेट के महावीरगंज के प्रमुख किराना कारोबारी 75 वर्षीय सुरेश चंद्र अग्रवाल का सोमवार रात निधन हो गया था। परिजन अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार सुबह राजघाट, बुलंदशहर पहुंच गए। जहां से अंतिम संस्कार कराकर अलग-अगल वाहनों से वापस अलीगढ़ आ रहे थे। कुछ लोग एक कार में सवार थे। जैसे ही कार अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर पहुंची तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवारों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय राहगीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।


जहां उपचार के दौरान दिवंगत कारोबारी सुरेश चंद्र अग्रवाल के बड़े बेटे 48 वर्षीय कृष्ण कुमार अग्रवाल उर्फ बॉबी ने दम तोड़ दिया। हादसे में कृष्ण कुमार अग्रवाल का 11 वर्षीय बेटा अनंत, 11 वर्षीय आरव, सात वर्षीय अगम पुत्रगण नितिन अग्रवाल, 12 वर्षीय सक्षम पुत्र प्रशांत, सत्यप्रकाश एनके बेटे नितिन अग्रवाल भी घायल हुए हैं। जिनका उपचार जारी है। उधर, हादसे की खबर जैसे ही महावीरगंज में पहुंची तो पहले से गमगीन परिजनों के ऊपर मानो पहाड़ ही टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें