फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुलंदशहर से अयोध्या जा रही बस पलटी, कई घायल

Sat, 02 Mar 2024 12:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर से अयोध्या जा रही एक बस शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे जीटी रोड पर सिहोर रजबहा के पास पलट गई। इससे बस सवार महिला-पुरुषों सहित कई बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अलग-अलग वाहनों के जरिये उन्हें घरों को भेजा।
विज्ञापन




पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज अवनेश त्यागी ने बताया कि बुलंदशहर के करीब 40 यात्री एक बस से अयोध्या में रामलला का दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे सिहोर रजबहा के पास यह बस अनियंत्रित होकर पलट गई।


इससे कई यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल ही एंबुलेंस बुला ली गई। लेकिन सभी ने अस्पताल जाने के बजाय अपने-अपने घर जाने की बात कही। इस पर उन्हें अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें