कासिमपुर पाॅवर हाउस में मंगलवार को जली हुई दुकानों को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। पॉवर हाउस के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार सक्सेना ने कहा कि उनके पास जो कबाड़ है। इसमें एंगल, टिनशेड और अन्य लोहे का सामान है। इससे जली हुई दुकानें ठीक कराई जाएंगी। नायाब तहसीलदार ने कहा कि राजस्व विभाग से जितनी भी मदद हो सकेगी, की जाएगी।
मंगलवार रात कासिमपुर पावर हाउस में साईं मंदिर मार्केट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण दस दुकानें जल गईं थीं। बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। भाजपा नेता दुकानदारों के साथ कासिमपुर पॉवर हाउस के गेस्ट हाउस पहुंचे और डीएम से फोन पर वार्ता कर कहा कि पीड़ित व्यापारियों को मदद दिलाई जाए। इस पर डीएम ने तत्काल नायाब तहसीलदार मोरथल को मौके पर भेजा और गेस्ट हाउस में ही कासिमपुर पॉवर हाउस के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार सक्सेना व परियोजना के अधिकारियों को भी जाने को कहा। उनसे पीड़ित व्यापारियों की मदद करने का अनुरोध किया गया। इस मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार सक्सेना ने कहा कि उनके पास जो कबाड़ पड़ा है। इसमें एंगल और अन्य सामान है। इससे जली हुई दुकानें ठीक कराई जाएंगी। नायाब तहसीलदार ने कहा कि राजस्व विभाग से जितनी भी मदद हो सकेगी, की जाएगी। इस मौके पर सुनीता गोस्वामी, मोनू गौतम, मनीष पचौरी, केपी सिंह, योगेश माहेश्वरी, चेतन, राजेश मंगल, पप्पन आदि मौजूद रहे।