फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुलेट में लगी आग, धमाके से फटी टंकी

Sun, 14 Apr 2024 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
पिसावा में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त बुलेट बाइक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बे में एक घर के कमरे में खड़ी बुलेट में अचानक आग लग गई। इससे धमाके साथ पेट्रोल टंकी फटी जिससे दीवार में दरार के साथ दरवाजा टूट गया। आगे से कमरे में रखा घरेलू सामान भी जल गया।
विज्ञापन




ललित कुमार पुत्र हेतराम शर्मा के अनुसार काम से लौटने के बाद उन्होंने अपनी बुलेट कमरे में खड़ी कर बाहर निकले, तभी अचानक बुलेट में आग लग गई। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग से कमरे में रखा सामान जलने लगा।


इसी बीच तेज आवाज के साथ बुलेट की पेट्रोल टंकी फट गई। इससे कमरे की दीवारों में दरार आ गई। दरवाजा टूटकर हैंडपंप से टकराया जिससे हैंडपंप भी टूट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सबमर्सिबल पंप के जरिये पानी की बौछार कर लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें