फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कैंटर की चपेट में आई बुलंदशहर की महिला, हुई मौत, चालक को लोगों ने पकड़ पुलिस को दिया

Tue, 02 Jan 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहर छतारी के गांव कमौना की 55 वर्षीय कुंती देवी दो दिन पहले मायके नगला डालचंद्र आई थीं। 1 जनवरी शाम वह बस के इंतजार में क्वार्सी पर कमिश्नरी मुख्यालय के सहारे खड़ी थीं। तभी पीछे से आते कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी चौराहे के पास बाईपास स्थित कमिश्नरी मुख्यालय के सहारे 1 जनवरी शाम कैंटर की चपेट में आकर बुलंदशहर निवासी महिला की मौत हो गई। वह नगला डालचंद्र में अपने मायके से घर लौट रही थी। इस दौरान भागते चालक को लोगों ने दबोच लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


बुलंदशहर छतारी के गांव कमौना की 55 वर्षीय कुंती देवी दो दिन पहले मायके नगला डालचंद्र आई थीं। 1 जनवरी शाम वह बस के इंतजार में क्वार्सी पर कमिश्नरी मुख्यालय के सहारे खड़ी थीं। तभी पीछे से आते कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान जमा हुई भीड़ ने चालक पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। महिला को दीनदयाल अस्पताल भी लाया गया मगर बचाया नहीं जा सका। 

इधर, सूचना पर परिजन भी आ गए। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार में महिला के सात बच्चे हैं। परिजनों का बुरा हाल था। इधर, दुर्घटना में जख्मी हुए हाथरस के युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव डंडेश्वरी निवासी 35 वर्षीय आशीष उर्फ गौरव कासगंज रोड पर दुर्घटना में जख्मी हुआ था। वहां से उसे अलीगढ़ लाया गया। वहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें