फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल रोड ओवरब्रिज का बजट मंजूर, जल्द शुरू होगा काम

Sat, 20 Jun 2015 01:19 AM IST
आशीष निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल रोड ओवरब्रिज का बजट मंजूर, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन

आशीष निगम
अलीगढ़। मुकद्दस रमजान के दूसरे रोजे की ये सबसे बड़ी मुबारक खबर है। दो दशक लंबा इंतजार खत्म हो रहा है। अब जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर रोड ओवरब्रिज बनने के सभी बैरियर हट गए हैं। प्रदेश सरकार की वित्तीय समिति ने इसके 22 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट को मंजूरी दे दी है। जून के अंत तक शासनादेश जारी हो जाएगा और जुलाई से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रेल प्रशासन अपने हिस्से के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट और टेंडर पहले ही जारी कर चुका है। क्योंकि राज्य सेतु निगम को टेंडर जारी नहीं करना है इसलिए काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। सब कुछ तयशुदा स्पीड से चला तो 15 से 17 महीनों बाद शहर को मुंह मांगा तोहफा मिल जाएगा। अखिलेश यादव सरकार ने अलीगढ़ शहर की प्रमुख समस्याओं में शुमार जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज बनाने को हरी झंडी दे दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें