फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो छह फरवरी को आएंगी अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी सभा के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती छह फरवरी को अलीगढ़ आ रही हैं। उनके आगमन और नुमाइश मैदान में सभा के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि अभी तक 500 लोगों की सभा की अनुमति है। हमारे स्तर से उतनी ही तैयारी की जा रही है। अगर 31 जनवरी के बाद सभा में भीड़ बढ़ाने की अनुमति होगी तो उस अनुसार तैयारी की जाएगी। बसपा जिलाध्यक्ष के अनुसार 6 फरवरी को बसपा अध्यक्ष का आना तय है। नुमाइश मैदान में उनकी सभा होगी। इसके लिए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने यहां रहकर तैयारियां कराना शुरू कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें