फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बसपा के पूर्व उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मोहम्मद राशिद आलम,इफ्तिख़ार अहमद । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय पर शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की उपस्थिति में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद राशिद आलम, समाजसेवी व बसपा के पूर्व कोषाध्यक्ष इफ्तिखार अहमद और पूर्व हॉकी खिलाड़ी अफजाल अहमद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी के समक्ष कांग्रेस पार्टी में इनके शामिल होने की घोषणा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता आफाक अहमद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अनस, दलवीर सिंह, नासिर, उदयवीर सिंह, हेमंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें