क्षेत्र के गांव हिदरामई के समीप शुक्रवार को दोपहर कार और बोलेरो की टक्कर में कार सवार भाई-बहन घायल हो गए। बुलंदशहर के छतारी के गांव दानपुर के मोनू राजपूत पुत्र प्रेमपाल सिंह शुक्रवार को अपनी बहन पूजा के साथ अपनी ससुराल गंगीरी के गांव रामनगर भिलैट आ रहे थे। गांव हिदरामई के समीप स्कूली बच्चों को घरों पर छोड़कर बोलेरो चालक सड़क पर आया तो उसकी कार से भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार मोनू और पूजा घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला लेकिन लोगों की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है, घायल मोनू की ओर से बोलेरो चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।