फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर में शनिदेव प्रतिमा की खंडित, आनन-फानन में लगाई नई प्रतिमा

Tue, 03 Jan 2023 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के जलाली क्षेत्र में भटौला ग्राम सभा के मजरा जादौन नगर में एक मंदिर के अंदर स्थापित शनिदेव की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, तो आक्रोश को देखते हुए दूसरी प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिदेव की खंडित प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जलाली क्षेत्र अंतर्गत भटौला ग्राम सभा के मजरा जादौन नगर में करीब सात-आठ महीने पहले ग्रामीणों द्वारा सड़क किनारे एक मंदिर का निर्माण कराया था, जिसमें शनिदेव तथा हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुजारी हिमांशु प्रताप जब मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे। जब शनिदेव की प्रतिमा पर ढका हुआ कपड़ा हटाया गया, तो प्रतिमा के हाथ और पंख टूटे हुए मिले। प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर ग्रामीणों ने आक्रोश दिखाया।

ग्राम प्रधान गिरीश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ अतरौली विशाल चौधरी, एसडीएम कोल संजीव कुमार ओझा, एसएचओ हरदुआगंज बृजपाल सिंह पहुंचे। आनन-फानन में दूसरी प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया। बता दें कि बीते आठ-दस महीने पहले भी जलाली क्षेत्र में मूर्तियां तोड़ने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें