फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने साहब से बात कर ली है': अलीगढ़ में संविदा बहाल करने के लिए 15 हजार की घूस, ऑडियो वायरल

Sat, 13 Apr 2024 10:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में संविदा बहाल करने के लिए 15 हजार घूस मांगने का ऑडियो वायरल हो गया। बुद्ध विहार डिपो के एक कर्मचारी और संविदाकर्मी का ऑडियो बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अच्छा तुम डिपो में कब आओगे, काम हो जाएगा तुम्हारा। मैंने साहब से बात कर ली है तुम्हारी। बस तुम्हें 15 हजार रुपये देने हैं। सोशल मीडिया पर यह ऑडियो खासा वायरल हो रहा है। ऑडियो में चालक से संविदा बहाल करने के नाम पर घूस मांगी जा रही है।

वायरल ऑडियो बुद्ध विहार डिपो के एक कर्मचारी और संविदाकर्मी का बताया जा रहा है। संविदाकर्मी रोडवेज बस में चालक था। अब उसकी संविदा समाप्त हो गई है। ऑडियो में संविदा बहाल करने के नाम पर बुद्ध बिहार डिपो का एक कर्मचारी 15 हजार रुपये घूस मांग रहा है। कह रहा है कि उसकी साहब से बात हो गई है। जल्द से जल्द रुपये लेकर कार्यालय आ जाओ। क्योंकि साहब कल घर निकल जाएंगे।

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है। कुछ कर्मचारी तो आवाज की पुष्टि भी कर रहे हैं। लेकिन, उच्च अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

संविदा चालक से रिश्वत मांगने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बहाली के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अलीगढ़ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें