फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्रज कुश्ती लीग फरवरी में, 8 जिलों से 20 टीमों में पहलवान दिखाएंगे पेंतरे

Tue, 27 Dec 2022 09:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़  मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा ब्रज कुश्ती लीग का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें आठ जनपदों की 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। सात सदस्यों की एक टीम होगी, जिसमें 50 किलो वर्ग भार महिला पहलवानों के लिए आरक्षित होगी। एक प्रायोजक दो टीमें खरीद सकता है । 
विज्ञापन
ब्रज कुश्ती लीग के आयोजन के बारे में बताते मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग के बाद मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा ब्रज कुश्ती लीग का आयोजन नए साल 2023 के फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगा। मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ ने इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


ब्रज कुश्ती लीग में अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, कासगंज एवं बुलंदशहर के पहलवान प्रतिभाग कर सकेंगे । एक टीम में 6 पहलवान होंगे, जिसमें एक पहलवान देश के किसी भी प्रांत या जनपद का हो सकता है । विजेता टीम को 75 हजार, उप विजेता टीम को 50 हजार एवं तीसरे स्थान पर रही टीम को 25 हजार रूपए , ट्रॉफी और विजेता पहलवानों को प्राइवेट सेक्टर में उनकी योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा । प्रतिभावान पहलवानों को विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी । 

जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा ने ब्रज कुश्ती लीग के बारे में बताया कि कुश्ती के उस्ताद, खलीफा, पहलवान एवं कुश्ती प्रेमी सहित 7 सदस्यों की एक टीम होगी, जिसमें 50 किलो वर्ग भार महिला पहलवानों के लिए आरक्षित होगी। कोई भी 5 पहलवान अपने वर्ग भार में प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन


20 टीमों के लिए लगगी बोली
मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी  ने बताया कि लीग में कुल 20 टीमों के लिए अंकों के आधार पर बोली लगाई जाएगी । एक प्रायोजक दो टीमें खरीद सकता है । कुश्ती ओलंपिक के नियमानुसार अंकों के आधार पर लड़ी जाएगी । जिसमें 45 किलो, 50 किलो, 57 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 76 किलो वर्ग भार में टीमों का मुकाबला होगा। पहले सीजन को आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कुश्ती लीग बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के सैनिकों के नाम समर्पित होगी । 

24 जनवरी तक पंजीकरण
मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने अपील की है कि अलीगढ़ के गरीब ,साधन विहीन एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों की आर्थिक सहायता हेतु जनपद के आर्थिक रूप से संपन्न लोग आगे आए। देश सेवा एवं खेल सेवा की भावना से प्रायोजक के रूप में सेवा भाव से कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रायोजित कर सेवा भाव से आर्थिक रूप से ब्रज क्षेत्र के पहलवानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करें । इच्छुक टीम प्रायोजक एवं प्रतिभागी टीम आगामी 24 जनवरी 2023 तक निशुल्क रूप से अपना पंजीकरण दूबे पड़ाव स्थित जिला कुश्ती कार्यालय एवं मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय पर करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें