नगर के रामलीला ग्राउंड स्थित नव निर्मित परशुराम धर्मशाला में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में यूजीसी बिल को लेकर चर्चा की। ग्वालियर से आए अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए बिल का कड़ा विरोध किया। उनके साथ डॉ. मंजू शुक्ला, त्रिभुवन शर्मा और अमित दुबे भी मौजूद रहे। अनिल मिश्रा ने कहा कि यह बिल सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि बिना समाज के समर्थन के कोई सरकार टिक नहीं सकती। इस दौरान रघुकुल तिलक गोड़, अनिल रावत, दीपक शर्मा, अन्नू आजाद, पदम शर्मा, विवेक आदि मौजूद रहे।