मोहल्ला अग्रवालान स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी बहनों ने नवरात्र पर चैतन्य देवियों की झांकी सजाई। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी, भूपेंद्र यादव उर्फ टाटा ने मिलकर आरती उतारी। हरिदत्त, बीके सर्वेश बहन ने भजन सुनाए। हेमा बहन ने नौ देवियों के आध्यात्मिक अर्थ के बारे में बताया। इस मौके पर नीरज, सोनिया, ज्योति, शोभा, अनीता वार्ष्णेय, रूपम वार्ष्णेय, अनीता यादव, रेखा मिश्रा, पायल मिश्रा, गुड्डी निशा, दिव्या आदि मौजूद रहीं।