फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार के घसीटने से हुई थी बीफार्मा छात्र की मौत, मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ पलवल मार्ग स्थित डीडीएस महाविद्यालय के सामने ईओएन कार संख्या डीएल 12 सीई 1310 सफेद रंग की कार ने बीफार्मा के छात्र आकाश की बाइक को टक्कर मारी थी। कार टक्कर मारने के बाद बाइक को घसीटते हुए ले गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचते ही आकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित डीडीएस कॉलेज के पास बीफार्मा के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीती 20 अक्तूबर को थाना पिसावा क्षेत्र के गांव पलसेडा निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र पुष्पेंद्र कॉलेज की छुट्टी होने पर अपने छोटे भाई अवेश के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच अलीगढ़ पलवल मार्ग स्थित डीडीएस महाविद्यालय के सामने ईओएन कार संख्या डीएल 12 सीई 1310 सफेद रंग की कार ने आकाश की बाइक को टक्कर मारी। कार टक्कर मारने के बाद बाइक को घसीटते हुए ले गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचते ही आकाश की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई अवेश ने गाड़ी की पहचान कर ली थी। मृतक के ताऊ अशोक की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें