फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 24 Mar 2024 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दस वर्षीय बालक अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को जिला अस्पताल ले गए जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में बालक का निधन हो गया।
विज्ञापन
पतंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल में 23 मार्च की सुबह पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


शाहजमाल निवासी मुशीर खान के अनुसार उनका दस वर्षीय पुत्र आहिल अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान छत से गिरकर आहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेटे को जिला अस्पताल ले गए जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उनके बेटे का निधन हो गया। उसकी मौत से माता-पिता का रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें