फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कार्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार बालक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : filephoto
विज्ञापन
हरदुआगंज। बृहस्पतिवार रात कलाई रजबहा मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक बालक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी कस्बे के इस्कॉन मंदिर से जन्माष्टमी पर हुए कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कलाई गांव निवासी दिनेश पुत्र गजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव के लोगों के साथ रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे इस्कॉन मंदिर से कार्यक्रम देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लैट रहे थे। कलाई रजबहा पुल से गांव की ओर मुड़ने पर अतरौली की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने टैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली व ट्रैक्टर अलग-अलग हो गए। ट्रॉली में सवार निक्की (12) पुत्र राजकुमार, खुशबू पुत्री राजकुमार, सरोज देवी पत्नी खजान सिंह, आरती व रानी पुत्री खजान सिंह, रामू पुत्र महीपाल सिंह, बाबू पुत्र रेशमपाल, ज्योति पुत्री पप्पू गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से निक्की (12) को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर निक्की की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें