धार्मिक स्थल पर लघुशंका कर माहौल बिगाड़ने के दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। 27 जून को दोनों को जेल भेज दिया गया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव ने बताया है 26 जून को अकराबाद के एक धार्मिक स्थल में दूसरे समुदाय के दो युवकों ने घुसकर लघुशंका कर दी। इसको लेकर हिंदू समाज के लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 27 जून को कोर्ट के आदेश पर आरोपी सोहिल पुत्र इस्लाम निवासी मेवाती मोहल्ला कस्बा अकराबाद व इरफान पुत्र मजनू निवासी महुआखेड़ा थाना ताजगंज आगरा को जेल भेज दिया गया।