फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तीन दिन पूर्व लापता युवक का वस्त्रहीन शव हिंडन नदी के किनारे मिला

विज्ञापन
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व थाना कनॉट प्लेस दिल्ली में रह रहा अलीगढ़ का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवारीजनों ने काफी तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गाजियाबाद स्थित हिंडन नदी के किनारे वस्त्रहीन अवस्था में मिला। यह खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन




विजयगढ़ कस्बे के मोहल्ला धोबियान निवासी सचिन पुत्र नीतेश कुमार तीन वर्षों से दिल्ली के कनॉट प्लेस में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। तीन दिन पूर्व वह अचानक कमरे से गायब हो गया। परिवारीजनों ने काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता चला। परेशान पिता ने दिल्ली में ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और तलाश भी जारी रखी।



बृहस्पतिवार की सुबह गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे उसका शव नग्न अवस्था में मिला। शव देख मौके पर सैकड़ों की भीड़ एकत्रित हो गई, कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने विजयगढ़ में युवक के परिवारीजनों को सूचित किया। परिवार के लोग गाजियाबाद पहुंचे और शव की पहचान की। पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शव विजगयढ़ स्थित घर पर आया तो परिवार में मातम छा गया। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें