फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पंखे पर लटका मिला गैराज संचालक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 28 Feb 2023 09:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इब्ने हसन चार बच्चों के पिता थे। घर में पत्नी बच्चों के साथ रहते थे। वे आगरा रोड पर किराये पर मोटर गैराज चलाते थे। रात काम में देर होने के कारण वे उसी परिसर में बने कमरे में सो गए। सुबह जब कर्मचारी गैराज पहुंचे तो इब्ने हसन का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला।
विज्ञापन
गैरेज में मैकेनिक का शव लटका मिलने के बाद विलाप करती मृतक की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड इलाके के मोटर गैराज में सोमवार को गैराज संचालक का शव पंखे पर फंदे पर लटका मिला। सुबह सुबह शव मिलने की खबर पर पहुंचे परिवार ने हंगामा खड़ा कर दिया। खबर पर तमाम सपा नेता भी पहुंच गए। बाद में परिवार की हत्या कर शव लटकाए जाने की मांग पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैगिंग आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


भुजपुरा मदीना कालोनी के 40 वर्षीय इब्ने हसन चार बच्चों के पिता थे। घर में पत्नी बच्चों के साथ रहते थे। वे आगरा रोड पर किराये पर मोटर गैराज चलाते थे। परिजनों के अनुसार रविवार रात काम में देर होने के कारण वे उसी परिसर में बने कमरे में सो गए। सोमवार सुबह जब कर्मचारी गैराज पहुंचे तो इब्ने हसन का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला। इस पर शोर मचने पर तमाम भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस भी आ गई। सूचना पर परिजन भी आ गए और बिल्डिंग मालिक आदि पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे पर पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर शांत किया। 

मामले में मृतक के भाई शकील की तहरीर पर खान चंद्र, राजेश, पंकज, भानू, मैनेजर विवेक और विकास पर हत्या कर शव लटकाने का मुकदमा दर्ज किया। साथ में पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंपा है। इधर, परिवार का आरोप है कि यह गैराज करीब 25 वर्ष पहले 20 लाख रुपये की पकड़ी देकर खान चंद्र से किराये पर लिया था। अब यह परिवार उसे खाली करने का दबाव बनाता था और धमकी देता था। 
विज्ञापन


एक मर्तबा मारपीट तक की गई थी। इसी क्रम में रात मारपीट कर शव लटकाया गया है। यह बात उसके भाई ने बताने के के लिए फोन किया था। मगर बात करते करते फोन बंद हो गया था। सीओ प्रथम के अनुसार इस प्रकरण में पोस्टमार्टम में हैंगिंग यानि आत्महत्या उजागर हुई है। अब उसने आत्महत्यों क्यों और किन हालात में की। ये जांच के बाद तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें