फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोतवाली में सात घंटे तक धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, यह है मामला

Fri, 06 Sep 2024 06:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में चंडौस कोतवाली में सात घंटे तक अपनी मांगों को लेकर बैठ गए। यूनियन के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष व गभाना तहसील अध्यक्ष ने कार्रवाई का विरोध किया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जब तक किसानों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त नहीं किया जाएगा। कोतवाली से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
प्रर्दशन कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाते सीओ गभाना रंजन शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 किसानों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में चंडौस कोतवाली में 5 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सात घंटे तक धरने पर बैठे रहे। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद वह हटे।

विज्ञापन


26 जुलाई को चंडौस ब्लॉक परिसर में हुई भारतीय किसान यूनियन की बैठक में क्षेत्र के 51 किसान अपने नलकूपों के मीटरों को उखाड़ कर ले आए थे। मीटरों को बिजलीघर पर जमा करा दिया था। उसके बाद 29 अगस्त को गभाना एसडीओ ने 29 किसानों के खिलाफ मीटर उखाड़े जाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिससे भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता नाराज हो गए।

5 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में चंडौस कोतवाली में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक सात घंटे तक अपनी मांगों को लेकर बैठ गए। यूनियन के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह व गभाना तहसील अध्यक्ष वीरकरन फौजी ने कार्रवाई का विरोध किया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जब तक किसानों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त नहीं किया जाएगा। कोतवाली से नहीं हटेंगे। मौके पर एसडीएम विनीत मिश्रा व सीओ गभाना रंजन कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वीरकरन फौजी ने बताया है कि दोनों अधिकारियों ने 15 दिन का समय दिया है। अगर 15 दिन में रिपोर्ट निरस्त नहीं की गई तो 21 सितंबर को फिर से घेराव करेंगे। इस दौरान राजेश शर्मा, पंकज शर्मा, जोगेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, पवन शर्मा, नूरलहक बबलू, महावीर चौधरी, कुवंरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें