फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों की समस्याओं पर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ ज्ञापन देते हुए - फोटो : samvad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मासिक पंचायत के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत तहसील अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में हुई। इसमें खतौनियों की ऑनलाइन त्रुटियां दूर कराने, चकमार्गों से अवैध कब्जे हटवाने, लेखपालों की मनमानी रोकने, निराश्रित गोवंश की समस्या का स्थायी समाधान करने और नगला शेखा से नगला जसराम तक कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव चौधरी राजकुमार सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी वीर करण सिंह फौजी, तहसील अध्यक्ष खैर रिंकू शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा और मीडिया प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने विचार रखे। तहसीलदार ने खतौनियों की त्रुटियां दूर कराने के लिए लेखपालों को अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें