फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पहुंचे बलिदानी के घर, श्रद्धासुमन किए अर्पित

Tue, 28 Nov 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय बलिदानी सचिन लौर के गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। सचिन लौर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
सचिन लौर के परिजनों को सांत्वना देते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 नवंबर दोपहर को भी क्षेत्र के गांव नगलिया गौरौला में सचिन के घर परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। दोपहर को गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने सचिन लौर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यकीन दिलाता हूं कि मोदी सरकार दुश्मनों से अपने सैनिकों की शहादत का बदला जरूर लेगी। हमने भी इजराइल की तरह ही आतंक को समाप्त करने का संकल्प लिया है। साथ ही उपाध्याय ने जट्टारी से गांव आने वाली सड़क का नाम सचिन लौर मार्ग रखने व गांव में प्रतिमा लगाए जाने की बात कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह से गांव के प्रधान से ये प्रस्ताव आगे भेजने को कहा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधायक सतपाल सिंह के नेतृत्व में सचिन के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


रालोद के प्रतिनिधिमंडल में सादाबाद विधायक व उपनेता विधानमंडल प्रदीप सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, ओमपाल सूर्यवंशी, कुलदीप चौधरी, दिवाकर गौर ब्लॉक प्रमुख, रणधीर सिंह, साकिर अनवार खान प्रदेश सचिव, वीरपाल दिवाकर प्रदेश सचिव, मनोज दिवाकर, भानू प्रताप, डॉ इरफान ब्रज अध्यक्ष, रिंकू प्रधान आदि लोग रहे। साथ ही रणजीत सिंह प्रधानाचार्य, रामवीर सिंह, रघुवीर सिंह, प्रदीप बंसल चैयरमेन, डॉक्टर राजेश्वर सिंह, कर्नल नवाब सिंह आदि लोगों ने भी सचिन लौर को नमन करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें