फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बोले- चुनावों में जनता का मिलेगा भरपूर आशीर्वाद

Sun, 02 Oct 2022 05:24 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जैसा कि सभी को पता है कि आगामी समय में मेयर और लोकसभा के चुनाव हैं जिनको लेकर आज अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है। 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह निकाय चुनावों को लेकर आज अलीगढ़ पहुंचे और अलीगढ़ के जीटी रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की है। वहीं इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को निकाय चुनावों को लेकर कठोर रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जैसा कि सभी को पता है कि आगामी समय में मेयर और लोकसभा के चुनाव हैं जिनको लेकर आज अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला है। उसी तरह निकाय चुनावों में फिर एक बार प्रदेश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद जरूर देगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार मेयर के चुनावों में नगर निगम अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर की कुल दो सीटें भाजपा को नहीं मिल पाई थीं। लेकिन इस बार भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश भर में लोगों के घर तक जाएंगे और हमें पूरा यकीन है कि पूर्व की तरह प्रदेश की जनता भाजपा को भी इस बार आशीर्वाद जरूर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें