फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया पंचायत घर की जमीन पर कब्जा, होगी जांच

Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में खेड़िया बुजुर्ग के मजरा लंगोटगढ़ी में पंचायत भवन पर गांव लंगोटगढ़ी निवासी व जट्टारी से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दुकानों का निर्माण करा दिया। शिकायत पर डीएम ने सीडीओ व एसडीएम खैर को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पंचायत घर की जमीन पर बनीं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांव खेड़िया बुजुर्ग के मजरा लंगोटगढ़ी में भाजपा नेता ने पंचायत भवन की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने जमीन पर दुकान का निर्माण करा दिया है। ग्राम प्रधान ने डीएम से इसकी शिकायत की है। डीएम ने सीडीओ व एसडीएम खैर को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खेड़िया बुजुर्ग के मजरा लंगोटगढ़ी में पंचायत भवन काफी समय से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। पिछले दिनों ग्राम प्रधान ने इसे नीलाम कराकर मनरेगा मजदूरों से तुड़वा दिया था। इसी का फायदा उठाकर गांव लंगोटगढ़ी निवासी व जट्टारी से भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ लाला ने पंचायत घर की जमीन पर कब्जा कर उस पर दुकानों का निर्माण करा दिया।

ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि 1992 में गांव के ही भगवान सिंह व उनके हिस्सेदारों ने 918 गज जमीन ग्राम पंचायत को पंचायत भवन के लिए दान की थी। इसके बाद तत्कालीन प्रधान जगदीश प्रसाद शर्मा ने पंचायत भवन का निर्माण कराया था, जिस पर अब भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दबंगई से कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


प्रधान दिनेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भाजपा नेता के खिलाफ डीएम से शिकायत की है। वहीं, ग्राम प्रधान का कहना है कि डीएम से शिकायत करने के बाद से मुझे और परिवार वालों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी पैतृक जमीन पर दुकानों का निर्माण कराया है। गांव के कुछ विरोधी लोग प्रधान के साथ मिलकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं। सीडीओ अंकित खंडेवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें