अलीगढ़ जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा तीन में पीछे रही, दो विस क्षेत्रों में पार्टी की लाज बची। खैर, कोल, शहर में भाजपा पीछे रही। बरौली और अतरौली ने लाज बचाई। पूरी मतगणना में हरेक बूथ पर भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम व सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। खैर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 1491 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बरौली विधानसभा में 36,560 एवं अतरौली में 18,113 मतों से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली। कोल विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी 29, 041 वोटों और शहर विधानसभा क्षेत्र में 5,141 मतों से आगे रहे।
अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र-15
खैर विधानसभा, कुल गणना चक्र 31
चौधरी बिजेंद्र सिंह, सपा : 95,391
सतीश कुमार गौतम, भाजपा : 93,900
हितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ बंटी, बसपा : 20,984
खैर विधानसभा में सपा प्रत्याशी 1491 वोटों से आगे रहे।
2019 के चुनाव में भाजपा 71,449 वोटों से आगे थी।
बरौली विधानसभा गणना चक्र -31
चौधरी बिजेंद्र सिंह, सपा : 78353
सतीश कुमार गौतम, भाजपा : 1,14,913
हितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ बंटी, बसपा : 25,010
भाजपा प्रत्याशी 36,560 वोटो से आगे रहे।
2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी 71,449 वोटों से आगे थे।
अतरौली विधानसभा -गणना चक्र- 34
चौधरी बिजेंद्र सिंह, सपा : 83,231
सतीश कुमार गौतम, भाजपा : 1,01,344
हितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ बंटी, बसपा : 23,970
अतरौली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी 18, 113 मतों से आगे रहे।
2019 के चुनाव में भाजपा 46,333 मतों से आगे थी।
कोल विधानसभा, गणना चक्र- 30
चौधरी बिजेंद्र सिंह, सपा : 1,18,160
सतीश कुमार गौतम, भाजपा : 89,119
हितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ बंटी, बसपा : 20,984
सपा प्रत्याशी 29, 041 वोटों से आगे रहे।
2019 में भाजपा प्रत्याशी 6107 मतों से आगे थे।
शहर विधानसभा, गणना चक्र-28
चौधरी बिजेंद्र सिंह, सपा : 1,05,843
सतीश कुमार गौतम, भाजपा : 96,329
हितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ बंटी, बसपा : 18,917
सपा प्रत्याशी 5,141 मतों से आगे रहे।
2019 में भाजपा प्रत्याशी को 21,066 मत अधिक मिले थे।