यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अलीगढ़ नगर निगम के सभी 90 वार्डों के बाद अलीगढ़-हाथरस की नगर पालिका के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।
भाजपा प्रदेशअध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अलीगढ़ जनपद की अतरौली, खैर के साथ हाथरस जनपद की हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।