फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा कर लौट रहे मुनीम से सवा लाख लूटे

Tue, 30 Jun 2015 01:52 AM IST
खैर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तगादा कर लौट रहे मुनीम से सवा लाख लूटेअमर उजाला ब्यूरोखैर। कोतवाली क्षेत्र में आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश मानपुर के निकट तगादा कर लौट रहे एक आढ़त के मुनीम से सवा लाख रुपये और बाइक लूट ले गए। यही नहीं विरोध करने पर मुनीम को तमंचे की बटों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।  कस्बा निवासी शंकरलाल अग्रवाल की अनाज मंडी में आढ़त तथा मंडी के सामने खाद बीज की दुकान है। कसीसों निवासी चंद्रेश पुत्र सुक्का खाद बीज की दुकान पर मुनीम है। वह सोमवार की दोपहर साढे़ तीन बजे के लगभग सोफा और गौमत से अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक से तगादा कर लौट रहा था। उसके पास थैले में तगादा कर लाए गए करीब सवा लाख रुपये थे। वह चमन नगरिया से आगे मानपुर के निकट पहुंचा ही था कि पीछे से आये पीले रंग की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उससे थैला छीनने की कोशिश करने लगे, जिसका मुनीम ने विरोध किया। जिस पर बदमाशों ने तमंचे की बटों से उसके मुंह पर प्रहार कर उसे बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। देखते ही देखते उसकी बाइक और रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गए।  सूचना पर पुलिस और दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गए। वे घायल मुनीम को अलीगढ़ मेडिकल ले गए। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की परंतु नजीता सिफर रहा। सीओ ओपी सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की तलाश में टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें