अलीगढ़ के गभाना हाईवे स्थित दौरुऊ मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार 11 मई की दोपहर बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी रामकिशन,साथी मोहित के साथ बाइक से खुर्जा की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों हाईवे दौरुऊ मोड़ के पास पहुंचे कि अचानक किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे में घायलों का राहगीरों ने उपचार कराकर गंतव्य की ओर भेज दिया।