फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक का पांच लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के पेट्रोल पंप से रविवार की शाम को पांच लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बैग में लेकर लौट रहे मालिक की गाड़ी को बाइक सवार दो बदमाशों ने बाईपास पर गांव नगला हरी के पास पंचर कर दिया और गाड़ी में रखा बैग लेकर फरार हो गए।
अलीगढ़ निवासी भट्ठा कारोबारी विष्णु कुमार गर्ग अपने गांव गोपी अलीगंज स्थित भट्ठे से रुपया इकट्ठा करके सिकंदराराऊ-एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आए। वहां से उन्होंने नकदी संकलित की और पूरी रक एक बैग में रखकर अलीगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर बाईपास से पहले गांव नगला हरी के निकट दो बाइक सवारों ने किसी तरह उनकी गाड़ी के टायर को पंचर कर दिया और गाड़ी के पास आकर कहा कि आपकी गाड़ी में पंचर हो गया है। इस दौरान गाड़ी का चालक और सभी लोग सड़क पर उतर गए। चालक टायर बदलने लगा। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और गाड़ी का गेट खोलकर सीट पर रखे बैग को लेकर तेज गति से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दे दी है। वारदात के बाद घटनास्थल का सीओ ब्रह्म सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने मुआयना किया। वायरलेस से आसपास की सीमाओं की नाकाबंदी करा दी। बता दें कि बाईपास से सिकंदराराऊ जाने वाली सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है और वाहन बेहद धीमी गति से निकलते हैं। इसी का फायदा उठाकर इन-दिनों बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें