फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, एक घायल

Sat, 10 Aug 2024 07:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के पास शुक्रवार को बाइक सवार दो युवकों ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के नगला हीरा सिंह निवासी देवेंद्र (28) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह शुक्रवार की शाम गांव सीर से काम खत्म करके दीपक के साथ बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में मेंडू रोड पर एसपी कार्यालय के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।



सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सक ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक ने अपने पीछे रोते बिलखते चार बच्चे छोड़े हैं। घायल मुन्ना सिंह का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें