शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गोपी चांदपुर गांव के पास ट्रैक्टर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव जुझारपुर निवासी 30 वर्षीय सत्यवीर पुत्र किताब सिंह गोपी के निकट एक ढाबे पर काम करते थे। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। दोपहर में गांव गोपी चांदपुर के निकट विपरीत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिवार को खबर देने के साथ ही अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वह दो भाइयों में बड़े थे। परिवार वालों के अनुसार करीब दो साल पहले सत्यवीर की पत्नी और एक मासूम बेटी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।