थाना रोरावर क्षेत्र में रविवार को हाईवे पर तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की माैत हो गई। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में तैनात था।
हाथरस के सासनी के गांव गढ़ी नगला निवासी दिलीप पाठक का बेटा उद्धव पाठक (26) नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर थे। रविवार को उद्धव बाइक से नोएडा से अपने घर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे खेरेश्वर चाैराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने लोडर वाहन बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ प्रथम नरेंद्र सिंह ने बताया है कि जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई। जानकारी होने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए थे। लोडर वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।