जीटी रोड पर पनैठी के पास 8 अक्टूबर की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गांव रोहिना सिंहपुर निवासी भगवान सहाय (25) पुत्र दामोदर 8 अक्टबर की रात अपने साले को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच रात करीब दस बजे जैसे ही वह जीटी रोड स्थित पनैठी के पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में भगवान सहाय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।