फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की देर शाम हाईवे पर गांव पला सल्लू के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बुलंदशहर के थाना अरनिया के नायसर निवासी पोकपाल सिंह के पुत्र दीपक कुमार (25) रविवार की देर शाम बाइक से अलीगढ़ से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

गांव पला सल्लू के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक एक बच्ची के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें