बाइक पर धर्मेंद्र पुत्र शंकर साहनी निवासी थाना मधुबन जिला मोतिहारी, बिहार अपने साथी आनंद के साथ आगरा की तरफ से नोएडा को जा रहे थे। गांव सिमरोठी के समीप एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई जबकि आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर धर्मेंद्र पुत्र शंकर साहनी (30) निवासी थाना मधुबन जिला मोतिहारी, बिहार अपने साथी आनंद के साथ आगरा की तरफ से नोएडा को जा रहे थे। गांव सिमरोठी के समीप एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई जबकि आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनंद को कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे एम्स दिल्ली ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। मृतक नोएडा के सेक्टर-135 में एक निजी कंपनी में काम करता था।