तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए तीन सगे भाई मोबाइल पर रील बना रहे थे। इस दौरान ताजपुर रसूलपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
जनपद कासगंज के निवासी जुनैद, रिजवान व सलमान पुत्र भूरे खान बाइक पर गभाना की ओर से मोबाइल पर रील बनाते हुए आ रहे थे। गांव के ताजपुर रसूलपुर के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई।
इससे तीनों बाइक के साथ सड़क पर कुछ दूर तक घिसटकर घायल हो गए। हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस से मिली खबर पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।