मोहम्मद फारुख रात में अपनी बहन के यहां जहांगीरपुर से अलीगढ आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे ओगर कट के पास पहुंचे कि आगे चल रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
गभाना स्थित हाईवे ओगर कट के पास 3 अक्टूबर की रात बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना अंतर्गत जेल रोड निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद फारुख 3 अक्टूबर की रात अपनी बहन के यहां जहांगीरपुर से अलीगढ आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे ओगर कट के पास पहुंचे कि आगे चल रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पांच माह पहले ही अंजुम से निकाह हुआ था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।