जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में अलीगढ़ की बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति व बेटी घायल हो गए। वह अलीगढ़ से एटा जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
बन्नादेवी क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी रिचा (22) व एक वर्षीय बेटी के साथ बाइक से एटा जा रहे थे। रास्ते में सिकंदराराऊ के पास उन्हें ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में रिचा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।