अलीगढ़ के एस्सार पेट्रोल पंप पर तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पंपकर्मी से बंदूक की नोक पर ढाई हजार लूट लिए और घटना स्थल से फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया और इसे जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।