अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 में शनिवार को आठ टीमों के लिए 80 खिलाड़ियों पर बोली लगी।इस बोली में 100 में से 80 खिलाड़ी ही बिके।टीमें लिंक लॉक, पावना ग्रुप, आभा ग्रुप ऑफ होटल्स, आरजी ग्रुप, श्री अक्रूर जी युवा संगठन, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, महाकाल बिल्डर कौड़ियागंज, दबंग सुप्रा के नाम से हैं।
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 में शनिवार को आठ टीमों के लिए 80 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस बोली में 100 में से 80 खिलाड़ी ही बिके। मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ ने एक रेस्तरां में अंकों की बोली शुरू की।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए डॉ. नरेंद्र सांगवान, इकरार हुसैन, डॉ. अजय राजपूत, अखिल गुप्ता, राजन वार्ष्णेय, कमल गर्ग, गोपाल वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय, संजय माहेश्वरी, राज सचदेवा, अरुण गुप्ता आदि ने बोली लगाई। इसमें आठ टीमों के लिए 80 खिलाड़ियों का ही चयन हो सका।
यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने नई टीम बनाने की की इच्छा जाहिर की, जिस पर सुमित सराफ ने उनको जिम्मेदारी सौंपी। टीमें लिंक लॉक, पावना ग्रुप, आभा ग्रुप ऑफ होटल्स, आरजी ग्रुप, श्री अक्रूर जी युवा संगठन, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, महाकाल बिल्डर कौड़ियागंज, दबंग सुप्रा के नाम से हैं। कार्यक्रम का संचालन मजहर उल कमर ने किया।